समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव से मिले हापुड़ के सपा नेता आशुतोष शर्मा
प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार : नेहा यादव गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे सपा नेता आशुतोष शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव से मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्याओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की है। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने बताया जिस प्रकार भाजपा सरकार छात्रों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है और नौकरियां मांगने पर उन पर लाठी चला रही है, यह बहुत ही निंदनीय है। समाजवादी पार्टी हमेशा छात्र- छात्राओं के साथ खड़ी रही है हमेशा नौजवानों के साथ खड़ी है। देश और प्रदेश में छात्र-छात्राओं पर अत्याचार और शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नेहा यादव ने कहा कि वर्ष सन् 2022 में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए और नौजवानों को लगातार ...